अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: नारी शक्ति का उत्सव अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान को पहचानने और लैंगिक समानता की दिशा में किए गए प्रयासों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है।महिला दिवस की शुरुआत 1908 में हुई जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर कामकाजी महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन किया। इसके बाद 1910 में कोपेनहेगन में क्लारा जेटकिन ने इसे एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन बनाने का प्रस्ताव रखा। संयुक्त राष्ट्र ने 1977 में आधिकारिक रूप से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी।आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं—विज्ञान, राजनीति, खेल, व्यवसाय और कला में उनकी उपलब्धियाँ सराहनीय हैं। फिर भी, उन्हें लैंगिक भेदभाव, वेतन असमानता, हिंसा और शिक्षा की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आज पूरे विश्व सहित भारत में भी महिला दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है बात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की करें तो आज उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम उ० प्र० सरकार के उपाध्यक्ष नटवर गोयल ने ...