Skip to main content

Posts

उत्तर प्रदेश टीकाकरण के मामले में पहूंचा पहले स्थान पर, जबकी महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर

उत्तर प्रदेश टीकाकरण के मामले में पहूंचा पहले स्थान पर, जबकी महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर लखनऊ। टीकाकरण के मामले में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। यहां तीन करोड़ 60 लाख 24 हजार 3 सौ 19 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जबकि तीन करोड़ 57 लाख के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में टीकाकरण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। गांव- गांव लोगों को जागरुक किया जा रहा है। क्लस्टर अभियान के तहत गांवों में लोगों के घरों पर टीकाकरण संबंधी पर्ची भेजकर टीका लगवाने के लिए केंद्र पर पहुंचने की अपील की जा रही है। राज्य टीकाकरण प्रभारी डा. अजय घई ने बताया कि प्रदेश में अब तक तीन करोड़ 60 लाख 24 हजार तीन सौ 19 लोगों की टीकाकरण किया जा चुका है। यह देश के किसी राज्य में सर्वाधिक टीकाकरण है। इसमें तीन करोड़ चार लाख 96 हजार पांच सौ 95 लोगों को पहली डोज दी गई है, जबकि 55 लाख 27 हजार सात सौ 24 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। गुरुवार को 6569 केंद्रोंर टीकाकरण किया गया। शाम आठ बजे तक सात लाख 26 हजार 22 लोगों का टीकाकरण किया गया है। टीकाकरण प्रभारी डा. घई ने बताया कि टीकाकरण के मामले में लखनऊ जनपद प

नया खतरा: अमेरिका की तरह भारत में भी मिला डेल्टा प्लस जैसा एवाई.2 म्यूटेशन

अमेरिका और ब्रिटेन की तरह भारत में भी डेल्टा वैरिएंट के और भी म्यूटेशन मिल चुके हैं लेकिन केंद्र सरकार पिछले 20 दिन से इस मामले में चुप्पी साधे है। अब वैज्ञानिकों ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि भारत में डेल्टा प्लस की तरह एवाई .2 म्यूटेशन के मामले भी सामने आ रहे हैं। यह म्यूटेशन भी डेल्टा वैरिएंट में हुआ है। अभी तक अमेरिका में सबसे ज्यादा एवाई.2 के मामले सामने आए हैं । भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जानकारी दी है कि देश में अब तक पांच से अधिक मरीजों में एवाई.2 म्यूटेशन का पता चला है। ये मामले राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र में मिले थे। दरअसल पिछले साल अक्तूबर माह में कोरोना वायरस का डबल म्यूटेशन महाराष्ट्र में मिला था। इसके चंद महीने बाद फिर से म्यूटेशन हुआ है फिर डेल्टा व कापा वैरिएंट सामने आया। डेल्टा में भी दो म्यूटेशन हुए और उनमें डेल्टा प्लस और एवाई.2 म्यूटेशन सामने आया। दोनों ही म्यूटेशन अब भारत में मिल चुके हैं। पुणे स्थित एनआईवी की डॉ. प्रज्ञा यादव ने बताया कि डेल्टा प्लस और एवाई.2 दोनों ही म्यूटेशन भारत में मिल चुके हैं। यह दोनों ही म्यूटेशन काफी गंभीर

प्रदेश में दो मरीजों में डेल्टा प्लस वेरिएंट होने की पुष्टि हुई

  Delta variant उत्तर प्रदेश। प्रदेश में दो मरीजों में डेल्टा प्लस वेरिएंट होने की पुष्टि हुई है। इसमें एक एक देवरिया का वृद्ध है तो दूसरा गोरखपुर की डॉक्टर। हालांकि वृद्ध की मौत हो चुकी है, जबकि रेजीडेंट डॉक्टर होम आइसोलेशन में रहकर ठीक हो गई हैं। इन दोनों के संपर्क में रहने वाले परिजनों व अन्य लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव रही है। दोनों की ट्रेवेल हिस्ट्री भी नहीं है। ऐसे में यह नया वैरिएंट कैसे आया, यह स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती है। अप्रैल और मई माह में गोरखपुर एवं आसपास से 30 सैंपल जांच के लिए इंस्टिट्यूट ऑफ जेनोमिक एंड इंटरगेटिव बायोलॉजी की लैब में भेजे गए हैं। यहां जांच के दौरान 27 सैंपल में डेल्टा वेरिएंट मिला। एक में कप्पा वेरिएंट और दो सैंपल में डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पड़ताल कराई। इसमें डेल्टा प्लस वाला एक सैंपल देवरिया निवासी 66 साल के वृद्ध का था, जिसकी 29 मई को मौत हो चुकी है। इसी तरह दूसरा सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज की रेजीडेंट डॉक्टर का था। यह होम आइसोलेशन में रह कर ठीक हो चुकी हैं। इन दोनों के संपर्क में आने वाले अन्य

सावधान! लखनऊ में पुल‍िस की वर्दी में घूम रहे टप्‍पेबाज, दो मह‍िलाएं फ‍िर हुईं ठगी का श‍िकार, तालकटोरा और आशियाना क्षेत्र में लूट और हत्या का भय दिखाकर की वारदात

लखनऊ । तालकटोरा क्षेत्र के आलमनगर में बुधवार दोपहर टप्पेबाजों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर पूजा को लूट और हत्या का भय दिखाया और जेवर उड़ा ले गए। उधर, आशियाना में भी टप्पेबाजों ने एक महिला महिला के जेवर उड़ाए। सआदतगंज निवासी गिरीश चंद्र साहू की पत्नी पूजा साहू बुधवार को आलमनगर के सरीपुरा केतन विहार स्थित मायके गई थीं। वह बेटे की दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रही थीं। इस बीच पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने रोका। खाकी वर्दी में अपना कार्ड दिखाते हुए खुद को पुलिस कर्मी बताया और कहा कि कुछ देर पहले ही यहां एक महिला की जेवर लूट के बाद हत्या कर दी गई। आप इतने जेवर पहनकर घूम रही हैं। पांच हजार रुपये जुर्माना कटेगा। अगर जुर्माने से बचना चाहती हो तो जेवर उतार रख लो। टप्पेबाजों ने अपने उनकी चेन, लाकेट, अंगूठी और बाली उतरवाई। इसके बाद एक कागज की पुडिय़ा में रखवाया। पुडिय़ा बदलकर दूसरी पूजा को दे दी। उसे घर में जाकर खोलने के लिए कहा। घर पहुंचकर पूजा ने पुडिय़ा खोली तो उसमें कंकड़ पत्थर मिले। कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने पड़ताल की और पीडि़ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, आशियाना क्षेत्र में रजनीख

अगर आपके पास है ये तीन नोट तो आपको मिलेंगे 1 लाख रुपए, हर नोट की है अलग कीमत.. फटाफट चेक करें डिटेल

नई दिल्ली । कोरोनाकाल में अगर आपकी नौकरी चली गई है और आप खाली बैठे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कमाई का एक ऐसा जरिया बता रहे हैं, जहां आप मिनटों में लखपति बन सकते हैं. हम बात कर रहे हैं 1, 5 और 10 रुपये के पुराने नोटों की. जी हां! आपके पास अगर बेकार पड़े पुराने हैं, तो रातोंरात आपकी किस्मत बदल सकती है. तो आइए जानते हैं कैसे आप 1, 5 और 10 रुपये की नोट बेचकर लाखों में कमाई कर सकते हैं… पुqरानी नोटों से करें कमाई बता दें कि ऐसे नोट आज भले ही चलन में न हो लेकिन अगर आपकी गुल्लक या पर्स में है तो वो आपका तगड़ा फायदा करा सकती है. अगर आपके घर में ऐसे पुराने नोट इधर-उधर पड़े होंगे या फिर आपको रेयर करेंसी रखने का शौक है तो यह आपको कमाई करा सकता है. इसे आप ऑनलाइन बेचकर मोटी रकम पा सकते हैं 1 रुपये दिल्ली ।  कोरोनाकाल में अगर आपकी नौकरी चली गई है और आप खाली बैठे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कमाई का एक ऐसा जरिया बता रहे हैं, जहां आप मिनटों में लखपति बन सकते हैं. हम बात कर रहे हैं 1, 5 और 10 रुपये के पुराने नोटों की. जी हां! आपके पास अगर बेकार पड़े पुराने हैं, त

श्रावस्ती हुआ कोरोना मुक्त, बुधवार को 28 जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला है, सीएम ने जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग को जारी रखने के निर्देश दिए

प्रदेश में श्रावस्ती कोरोना मुक्त हो गया है। जबकि 15 दिन पहले कोराना मुक्त होने वाले महोबा में एक केस एक्टिव है। 28 जिलों में बुधवार को कोई संक्रमित नहीं मिला है। कोरोना केस नियंत्रित होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन वर्करों, निगरानी समितियों एवं स्थानीय प्रशासन को बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी की संयुक्त रणनीति और कुशल प्रबंधन की वजह से कोरोना की चेन रोकने में कामयाबी मिली है। श्रावस्ती जिले ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से मुक्ति पा ली है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी कोरोना के एक्टिव केस आना कम हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती की इस उपलब्धि को अन्य जनपदों के लिये प्रेरणादायक बताया है। उन्होंने जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग को जारी रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी टीके शीबू ने बताया कि बीमारी पर नियंत्रण के लिए निगरानी समितियों ने तेजी से कार्य किया। निगरानी के लिये जिले में नोडल अफसर बनाए गए। स्वास्थ्य सुविधाओं को जनपद के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया गया। उन्होंने श्रावस्ती की इस

एक्सक्लूसिव : पूर्वी यमुना नहर सूखी, 15 दिन से नहीं पानी, पांच जिलों के एक लाख किसानों की फसल पर संकट

एक्सक्लूसिव : पूर्वी यमुना नहर सूखी, 15 दिन से नहीं पानी, पांच जिलों के एक लाख किसानों की फसल पर संकट बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और गाजियाबाद क्षेत्र में बहने वाली पूर्वी यमुना नहर और इससे जुडे़ रजबहों और माइनरों में 15 दिन से पानी नहीं है। इस कारण इन पांच जिलों के करीब एक लाख किसानों की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहा है। करीब चार हजार किसानों की फसल तो सूख कर बर्बाद भी हो चुकी है। किसान लगातार जनप्रतिनिधियों और सिंचाई विभाग के अधिकारी की चौखट के चक्कर लगा रहे है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका है। यहां से गुजरती है पूर्वी यमुना नहर सिंचाई विभाग के अफसरों के अनुसार हथनीकुंड बैराज से दो नहर निकलती हैं। एक पश्चिमी यमुना नहर है, जो हरियाणा से होकर जाती है और सीलमपुर दिल्ली होते हुए यमुना नदी में गिर जाती है। दूसरी पूर्वी यमुना नहर है। इसमें देवबंद ब्रांच से पुरकाजी में भी गंगनहर का पानी छोड़ा जाता है। यह सहारनपुर, शामली, बागपत, खेकड़ा होते हुए गाजियाबाद में निकलकर दिल्ली में सीलमपुर पहुंचती है। इसके बाद यमुना में गिर जाती है। इसके अतिरिक्त पूर्वी यमुना नहर मुजफ्फरनगर के क

गोरखपुर: आज सीएम योगी कंपैक्टर गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना, वैक्सीनेशन का भी लेंगे जायजा

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को करीब एक घंटे नगर निगम में रहेंगे। इस दौरान वह कूड़ा निस्तारण के लिए मंगाई गई 20 कंपैक्टर गाड़ियों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही रेहड़ी-पटरी और दवा व्यापारियों के लिए लगे विशेष वैक्सीनेशन शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। दोपहर बाद वह एनेक्सी भवन में एक घंटे तक मेयर और पार्षदों के साथ बैठक करेंगे मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिल गया है। वह दिन में 11 बजे नगर निगम में पहुंच जाएंगे। सबसे पहले नगर निगम के गेस्ट हाउस में लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर का जायजा लेंगे। वहां वैक्सिन लगवाने वाले रेहड़ी-पटरी वालों से बात भी करेंगे। इसके बाद वह कूड़ा निस्तारण के लिए मंगाई कंपैक्टर मशीनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मशीन से कूड़ा ठोस गोले में तब्दील कर दिया जाएगा। तीन से चार वार्डों के बीच एक कंपैक्टर गाड़ी को लगाया जाएगा। मेयर ने बताया कि मुख्यमंत्री निर्माणाधीन सदन हाल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। उनसे शहर के विकास को लेकर अलग से वार्ता का कार्यक्रम है। दोपहर बाद सर्किट हाउस के एनेक्सी भवन में पार्षदों के साथ मुख्यमंत्र

शामली : जिपं अध्यक्ष के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, रालोद ने निर्दलीय को किया शामिल

  जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सत्ता पक्ष के खिलाफ सपा और रालोद ने मिलकर प्रत्याशी उतारने का दावा किया था, लेकिन अभी किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनी है। रालोद के जिला पंचायत सदस्य बबली के पति राकेश को पार्टी में शामिल कर लेने के बाद दोनों दलों के बीच सहमति बनने के आसार और कम हो गए हैं। सपा में पहले से ही उनकी जीती हुई सदस्य अंजलि दावेदार हैं। ऐसे में दोनों दलों में से किसी एक को अपनी दावेदारी वापस लेनी होगी। यदि दोनों दल डटे रहे तो मुुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जिले की 19 सीटों पर तीन ही अनुसूचित जाति की महिलाएं सदस्य चुनकर आईं हैं। इनमें वार्ड 14 से मधु गुर्जर भाजपा के समर्थन से जीती हैं तो उनकी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी भाजपा से ही पक्की मानी जा रही है। हालांकि अभी पार्टी ने इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है। वार्ड एक से अंजलि सपा के समर्थन से जीती हैं, जबकि रालोद के समर्थन से कोई भी अनुसूचित जाति की महिला सदस्य नहीं जीतकर आई। ऐसे में माना जा रहा था कि दोनों दल मिलकर अंजलि को चुनाव में उतार सकते हैं। पार्टी के नेता मि

खुशखबरी: 53 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 28 जिलों ने जारी किया विज्ञापन

  उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 28 जिलों ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में तीनों श्रेणी के लगभग 53 हजार पदों पर भर्ती होनी है। तीन जुलाई तक सभी जिलों को विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले 10-12 साल से आंगनबाड़ी व सहायिकाओं के पदों पर भर्ती नहीं हो पाई है। इससे प्रदेश के सभी जिलों में तीनों श्रेणी के लगभग 53 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। राज्य सरकार ने चुनावी साल को देखते हुए सभी जिलों में आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती करने का निर्देश दिया था इसके मद्देनजर बाल विकास विभाग ने 29 जनवरी को ही भर्ती की प्रक्रिया का निर्धारण करते हुए चयन समिति का गठन कर दिया था। साथ ही सभी जिलों को आनलाइन आवेदन के लिए प्रारूप भी उपलब्ध कराए गए थे। लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। रिक्त पदों के मुताबिक विज्ञापन जारी करने का दिया था आदेश आईसीडीएस निदेशालय ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी जिलों को अपने-अपने जिलों की पर

यूपी : हाईकोर्ट के वकील की पत्नी का अपहरण, एक करोड़ मांगी फिरौती, एक आरोपी गिरफ्तार

सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के सेलेब्रिटी ग्रीन निवासी हाईकोर्ट के वकील की पत्नी को अगवा कर लिया गया। रविवार को पत्नी को उस वक्त अगवा किया गया था। जब वह शाम को टहलने निकली थी। पुलिस को सूचना दी गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की। इसकी जानकारी होने पर एसटीएफ की टीम भी लग गई थी। मंगलवार देर रात को संयुक्त आपरेशन में दोनों टीमों ने मोहनलालगंज के हरिकंशगढ़ी इलाके से आरोपी को दबोच लिया। वहीं अपहृत महिला को मुक्त कराया गया। इस अपहरण कांड में 10 आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने अन्य लोग की तलाश शुरू कर दी है।  पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक सुशांत गोल्फ सिटी निवासी अनुराग शुक्ला हाईकोर्ट में वकील है। रविवार शाम करीब 7.10 बजे उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला अपार्टमेंट के बाहर टहलने निकली थी। इसी बीच एसयूवी सवार पांच बदमाशों ने उनको अगवा कर लिया। पति अनुराग शुक्ला को देर रात को अहपरण करने वालों ने कॉल कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। इसकी जानकारी उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। अपहरण करने वाले बदमाश लगातार वकील से संपर्क कर रहे थे। वह फ

लखनऊ : डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट में विवाद की चर्चा पर जिलाधिकारी ने कहा…

  लखनऊ में जिलाधिकारी और एक सिटी मजिस्ट्रेट के बीच विवाद व नोकझोंक की चर्चा गुरुवार को जोरों पर रही। कहा जा रहा है कि एक दिन पहले जिलाधिकारी का छोटा इमामबाड़ा में वैक्सीनेशन कैंप के निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट से विवाद हो गया और दोनों में काफी नोकझोंक हुई। चर्चा है कि विवाद के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने शासन में मामले की शिकायत की है। हालांकि, इस मामले में जब जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने कोई भी विवाद न होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह आज इमामबाड़ा गए ही नहीं। बाकी मंगलवार या बुधवार को वैक्सीनेशन सेंटर के दौरे के दौरान उन्होंने व्यवस्था, अव्यवस्था को लेकर ही अधिकारियों से कहा, सुना था। किसी से कोई उनका विवाद नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि डीएम जब छोटा इमामबाड़ा के दौरे पर गए तो उन्होंने वहां व्यवस्था में खामियों को लेकर नाराजगी जताई। चर्चा है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी नाराजगी के तरीके पर आपत्ति की और इसी पर नोकझोंक हो गई। हालांकि, सिटी मजिस्ट्रेट से जब इस मामले में पक्ष जानना चाहा गया तो उनका एक फोन उठा नहीं और दूसरा नंबर डायवर्ट बताता रहा। व्हाट्सएप और मेसेज

खुलासा: फंगस खुद को जीवित रखने और प्रसार के लिए बदलता है अपना रंग

 देश में कोरोना महामारी के बीच अलग-अलग रंग के फंगस भी मुश्किल खड़ी कर रहे हैं। ब्लैक, व्हाइट और यलो के बाद अब मध्यप्रदेश के जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीज में क्रीम कलर का फंगस मिलने से चिंता और बढ़ गई है। हालांकि एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया पहले ही कह चुके हैं कि फंगस के रंग को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो. विजयनाथ मिश्रा बताते हैं कि फंगस खुद को जीवित रखने और प्रसार के लिए रंग बदलता है। फंगस की गंभीरता उसके रंग से तय नहीं होती है। फंगस के कई प्रकार अलग-अलग तरह के रंग पैदा करते हैं जैसे की गुलाबी, लाल, नारंगी, पीला, हरा और ग्रे समेत अन्य रंग का दिख सकता है। ये रंग सूरज की तेज रोशनी से हल्का भी पड़ सकता है और बारिश से धुल भी सकता है। सामान्य स्थिति में कोई भी फंगस की अपनी समूह विकसित करने की क्षमता रखता है। एक बार जब इसका समूह पूर्ण रूप से विकसित हो जाए या फिर कोई ऐसी स्थिति आए जब इसको जीवित रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व न मिलें तो इसका माइस